फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के घर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जाना स्वास्थ्य का हाल

Sat, 27 Apr 2019 07:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
नेता जी का हाल जानते गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने नेता जी के स्वास्थ्य व कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना भी की।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार गठबंधन को बहुमत मिलेगा। सभी को इसपर विश्वास है। पत्रकारों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आपको क्या लगता है हमारे स्वास्थ्य के बारे में? हमारा स्वास्थ्य दिखाई दे रहा है ना।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया था। वहां डॉक्टरों ने दिमाग से संबंधित कई जांचें की हैं। बताया गया था कि कुछ दिन पहले उनकी नाक से खून आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें