फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती: लखनऊ में दौड़ पूरी कर बैठे अभ्यर्थी की मौत, संतकबीरनगर में बारिश की वजह से टली परीक्षा

Tue, 15 Sep 2026 07:33 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान लखनऊ में दौड़ पूरी करने के बाद एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। संतकबीरनगर में बारिश से परीक्षा टल गई, जबकि मुरादाबाद में भी इसे स्थगित करना पड़ा। कई अभ्यर्थी बिना जूते दौड़े और कुछ बेहोश हुए। सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
होमगार्ड शारीरिक भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान राजधानी स्थित पीएसी की 35वीं वाहिनी में सीतापुर के रामकोट के ग्राम मढि़या रहीमपुर निवासी अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


26 मिनट में दौड़ पूरी कर थककर बैठे योगेंद्र को अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

संतकबीरनगर में बारिश की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अभ्यर्थियों की परीक्षा कराने के लिए किसी अन्य जिले में जगह तलाश रहा है। मुरादाबाद में दोपहर के बाद बारिश से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। मंगलवार को मुरादाबाद आदि में 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने होमगार्ड बनने के लिए दौड़ लगाई। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा की प्रक्रिया अगले करीब 12 दिन तक जारी रह सकती है हालांकि बारिश होने पर यह अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना जूते दौड़े कई अभ्यर्थी

परीक्षा के दौरान तमाम अभ्यर्थी बिना जूता पहने दौड़ते दिखे। बिना प्रैक्टिस के दौड़ लगाने आए लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कई केंद्रों पर दौड़ के दौरान अभ्यर्थी बेहोश हो गए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि दौड़ लगाने के लिए अपने शरीर को हल्का रखने के मकसद से उन्होंने कुछ नहीं खाया था। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की थी, जिससे अभ्यर्थियों को तुरंत इलाज मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें