फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती: 41,424 पदों के लिए 19.29 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1053 केंद्रों में हुआ एग्जाम

Mon, 27 Apr 2026 06:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Home Guard Recruitment Exam: तीन दिन चलने वाली यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को खत्म हो गई। इस परीक्षा में करीब साढ़े 19 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
यूपी में तीन दिन चली होमगार्ड भर्ती परीक्षा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। तीन दिनों में 41 हजार 424 पदों के लिए 19,29,155 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। मतलब एक पद के लिए करीब 46 अभ्यर्थी दावेदार हैं। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी सक्रिय रही। किसी तरह की कोई गडबड़ी नहीं हो सकी। अफवाह फैलाने और गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार से सोमवार तक परीक्षा आयोजित की। परीक्षा प्रदेश के 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर दोनों पालियों में कराई गई। सोमवार को कुल 6,43,864 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के लिए कुल 25,32,202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 19,29,155 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बाकी के 603047 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 76.28 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम व अन्य जानकारी बोर्ड समय समय पर वेबसाइट पर जारी करेगा।

पहली बार हुई परीक्षा
होमगार्ड भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती के लिए आए आवेदनों की संख्या और परीक्षा देने वालों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी होड़ रही। तीन दिनों में लखनऊ, एटा, कानपुर और बरेली में केस दर्ज किए गए। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर टेलीग्राम चैनल व यूट्यूब चैनल आदि के जरिये अफवाह भी फैलाने की कोशिश की। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें