फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट परिसर में होमगार्ड ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 04 Oct 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विक्रम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित अमौसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के उपकरणों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह (45) ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह एटीसी के कक्ष में फंदे पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक विक्रम सिंह मूल रूप से इटावा के चौबिया करई गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी नेहा सिंह के साथ सरोजनीनगर के नवीन गौरी में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह होमगार्ड धर्मपाल ड्यूटी पर पहुंचे तो कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस और होमगार्ड कमांडेंट अमरेश सिंह को घटना की जानकारी दी। पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा तोड़ा गया। लोग जब अंदर पहुंचे तो विक्रम का शव रस्सी से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने विक्रम के परिजनों को खबर दी।
एसीपी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन के लिए उनके मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप मेसेज की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तीन होमगार्ड करते हैं ड्यूटी
होमगार्ड कमांडेंट अमरेश सिंह के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी में 10 होमगार्ड की ड्यूटी लगी है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तीन जवानों की ड्यूटी लगती है। बुधवार शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पवन गोस्वामी की ड्यूटी थी। इसके बाद विक्रम ड्यूटी पर पहुंचे। सुबह होमगार्ड धर्मपाल जब ड्यूटी के लिए पहुंचे तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें