फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की भाभी के अवैध निर्माण का शमन करने वालों का ब्यौरा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी की भाभी फरहत अंसारी के डालीबाग में बंगले के अवैध निर्माण का शमन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और इंजीनियराें का ब्यौरा गृह विभाग ने तलब किया है।
विज्ञापन

एलडीए अब जिम्मेदारों के नाम जुटा रहा है। मालूम हो कि 2007 में स्वीकृत इस शमन मानचित्र को पिछले साल जमीन के निष्क्रांत संपत्ति घोषित किए जाने के बाद निरस्त कर दिया गया था।
गृह विभाग से एलडीए को एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के भूखंड संख्या 14-बी पर हुए निर्माण के शमन मानचित्र को पूर्व वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने निरस्त किया था।
विज्ञापन

पर नियम विरुद्ध हुए निर्णय के लिए प्रशासन और एलडीए के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। 20 फरवरी तक यह रिपोर्ट एलडीए को प्राथमिकता पर भेजने के लिए कहा गया है।
वहीं, शमन मानचित्र खारिज होने के बाद हाईकोर्ट पहले ही आगे की कार्रवाई पर स्थगन आदेश कर चुका है। इस निर्माण के शमन मानचित्र को प्रशासन के जमीन के निष्क्रांत संपत्ति गाटा संख्या-93 पर होने के आदेश के बाद निरस्त किया गया था।
मुख्तार के बेटों के टूट चुके हैं अवैध निर्माण
एलडीए पहले ही मुख्तार के बेटों के दो निर्माण तोड़ चुका है। इनके मानचित्र स्वीकृत नहीं थे। गाटा संख्या 93 के भाग पर 21/188 व 93 पर डालीबाग में निर्माण किए गए थे। यह जमीन मुख्तार की मां राबिया अंसारी से उनके बेटों को वसीयत से मिलने की बात प्रशासन को बताई गई थी। प्रशासन की तरफ से जमीन पर कब्जा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस जांच कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें