फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: फोरेंसिक टीम को मौके पर मिले 10 खोखे, गृहविभाग ने दी जानकारी

Mon, 09 Jul 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडीजी एलओ प्रवीण कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या पर प्रशासन मे हड़कंप मचा हुआ है। मामले में जेलर समेत चार को निलंबित कर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार शाम मामले पर गृह विभाग ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। एडीजी एलओ प्रवीण कुमार ने बताया कि वारदात के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य इकट्ठा किए। उन्होंने बताया कि मौके पर 10 खोखे बरामद हुए हैं और तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। केस में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वारदात पर बयान दिया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रशासनिक स्तर पर जो भी चूक सामने आएगी उसके आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि रविवार को ही मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें