फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंधी धर्मगुरु संत चांडूराम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हजारों लोग

विज्ञापन
सिंधी धर्मगुरु संत चांडू राम को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। सिंधी धर्मगुरु संत साईं चांडूराम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को वीआईपी रोड स्थित संत आसूदाराम आश्रम में किया गया। इस दौरान देश के कोने-कोने से सिंधी समाज के संतों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रस्म पगड़ी में भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भजन संध्या में गायक किशोर चतुर्वेदी ने भजनों के माध्यम से संत साईं चांडूराम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


संत आसूदाराम आश्रम के मुख्य हॉल मुक्त महल में संत चांडूराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शहर रेहणकी दरबार के साईं साधराम साहिब ने पनो आकिल दरबार में आयोजित कार्यक्रम के जरिये ऑनलाइन लाइव श्रद्धांजलि दी। देश के करीब 10 प्रदेशों से आए करीब 40 सिंधी संतों ने शोक संदेश पढ़कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को रस्म पगड़ी में साईं मोहनलाल और फकीर साईं हरीश लाल को पगड़ी पहनाई गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को संत चांडूराम को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

गायक किशोर चतुर्वेदी ने भजन के माध्यम से कहा कि संत की मृत्यु एक उत्सव है क्योंकि इस संसार से जाना सबको ही है, इसलिए तैयारी कर लो। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रशांत भाटिया, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, अयोध्या से ओमप्रकाश ओमी, चेटीचंड मेली समिति के अध्यक्ष रतन मेघानी, सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, मोहनदास रधानी, हरगुन दास मेघानी, इंदर कालानी, नानकचंद लखमानी, संजय जसवानी, पार्षद पूजना जसवानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन संयुक्त रूप से रतन सूर्यवंशी और सतेंद्र भवनानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें