फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व घोषित हो कबीर जयंती

Fri, 25 Oct 2013 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर दास की जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के साथ उस दिन अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन


अंधविश्वास व पाखंड के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाएं। ये मांगें भजन मंडल समाज जागरूकता उत्थान समिति की ओर से बृहस्पतिवार को गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में उठाईं गईं।

इस बाबत एक ज्ञापन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा गया। समारोह में पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि संत कबीर हिंदू व मुस्लिम दोनों की मान्यता के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनकी जयंती को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाना चाहिए। जयंती पर छुट्टी घोषित की जाए। इस मौके पर कबीर अनुयायियों ने भजन व लोकगीतों से सभी का मन मोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें