फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौ किलो गुलाब से खेली होली, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में स्थित मुलायमनगर मार्केट के एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को होली मिलन समारोह हुआ। इस दौरान रंगों की जगह करीब 100 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली गई। पारंपरिक फाग की प्रस्तुति से माहौल होलीमय हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधायक ओपी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे आयोजन न केवल होली की पुरानी परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर पारंपरिक फाग गीतों के माध्यम से राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक मिलती है और यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और उल्लास का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें