फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल की दुकान से 48 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में रविवार देर रात दो चोरों ने जानकीपुरम गार्डन निवासी अंशिका गुप्ता की मोबाइल की दुकान में 48 लाख की चोरी कर ली। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अंशिका के मुताबिक गल्ला मंडी से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर उनकी मार्टिन टाउन नाम से मोबाइल की दुकान है। रविवार देर रात शटर तोड़कर घुसे दो चोर 45 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल और गल्ले में रखे तीन लाख रुपये ले गए। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोमवार सुबह जब उनके पिता दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। उन्होंने अंशिका और पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में घटनास्थल पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि कैमरों के जरिये आरोपियों की आखिरी लोकेशन पारा दिखी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें