फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 फरवरी से चलेंगी होली स्पेशल बसें, होगा 3000 अतिरिक्त बसों का संचालन

Tue, 13 Feb 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्पेशल बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 26 फरवरी से 5 मार्च तक होली स्पेशल बसें चलाएगा। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली से 3000 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन


होली स्पेशल बसें पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, महराजगंज, बस्ती, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद के लिए चलेंगी। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर से सवारी लेकर चलेंगी और रास्ते में कहीं नहीं रुकेंगी।

इस अवधि में यात्रियों को जल्दी गंतव्य पर पहुंचाने पर ड्राइवर-कंडक्टर को 300 रुपये रोजाना के रेट से प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। वर्कशॉप और डिपो पर कार्य करने वाले भी प्रोत्साहन भत्ता पाएंगे।
विज्ञापन


संचालन इकाई के मुख्य प्रधान प्रबंधक एचएस गाबा ने क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को कर्मियों एवं डिपो के अफसरों के अवकाश बंद करके उनका ड्यूटी चार्ट बनाकर मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि होली पर चलने वाली वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ, शताब्दी बस में यात्री एडवांस सीट बुक कराकर छूट भी पा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें