फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आनंदम में मंगल महा मिलन के साथ खेलेंगे फूलों की होली

विज्ञापन
जानकारी देते श्याम प्रभु।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। शहीद पथ पर अंसल सुशांत सिटी में स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी इस्कॉन मंदिर में रविवार को आनंदम का आयोजन हो रहा है। इस दौरान मंगल महा मिलन के साथ सांस्कृतिक और फूलों की होली का आयोजन होगा। यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने दी।



यूपी प्रेस क्लब में शुक्रवार को वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 23 मार्च को इस्कॉन मंदिर परिसर में शाम चार बजे जीकेडी रॉक बैंड की प्रस्तुति के साथ आनंदम की शुरुआत होगी। इसके बाद निकेत प्रभु जी संकीर्तन करेंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत पहले प्रभुपाद यूथ आर्मी की ओर से और फिर इस्कॉन गर्ल्स फोरम की ओर से नाट्य प्रस्तुति की जाएगी। गौरांग प्रभु जी कथा सुनाएंगे। गीत ज्ञान प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11 हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।



आनंदम का मुख्य आकर्षण होगा फूलों की होली। इसके बाद भंडारा होगा। अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल, फेस्टिवल कमेटी के वाइस चेयरमैन लालबहादुर यादव, वॉइस प्रेसीडेंट भोक्ताराम प्रभु, मधुस्मिता, दीनदयाल और रवि मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें