फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस मुख्यालय में होली मिलन, डीजीपी ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने सराहना की है, जो पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश सरकार ने पुलिस को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए इस वर्ष 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है। पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1384 भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आवासीय और अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। समारोह में पुलिस परिवार के लोग, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें