फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: अवध में होली की धूम, सीएम ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं; ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेला रंग

Wed, 04 Mar 2026 02:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Holi 2026: लखनऊ समेत पूरे अवध में होली की धूम है। लोग रंगों में सराबोर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ समेत पूरे अवध में होली की धूम, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ और पूरे अवध सहित प्रदेशभर में होली की धूम है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ मस्ती में झूम रहे हैं। फगुआ गीतों की बहार है। 

विज्ञापन


फागुन की मस्ती में सराबोर नवाबों का शहर और रामनगरी अपने अलग ही अंदाज में होली मना रही है। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है। 

इस पर अवसर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर होली खेली

ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेला रंग - फोटो : संवाद
चौक चौराहे पर हुए होली उत्सव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉक्टर दिनेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, पार्षद अनुराग मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें