फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच हजार यात्रियों के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन का मामला
राइट्स की टीम पहुंची रेलवे स्टेशन, नक्शे पर हुई चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पांच हजार यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनेगा। इससे यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी तथा भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। होल्डिंग एरिया का सर्वे शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को राइट्स की टीम ने नक्शे को लेकर चारबाग स्टेशन प्रशासन से विचार-विमर्श किया।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन सहित प्रदेश के 75 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाना है। यह होल्डिंग एरिया स्थायी किस्म के होंगे। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत हो जाएगी। त्योहार के दौरान चारबाग के सरकुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया बनाया गया था, लेकिन यह अस्थायी था। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया। इसके तहत बृहस्पतिवार को चारबाग स्टेशन पर रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा(राइट्स) की टीम पहुंची। टीम सदस्यों ने चारबाग स्टेशन प्रशासन के साथ होल्डिंग एरिया को लेकर विचार विमर्श किया। नक्शे पर जगहें तलाशी गईं, जहां होल्डिंग एरिया बनाया जा सकता है। यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर बातचीत की गई। सूत्रों की मानें तो सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी बूथ के पास पर्याप्त जगह है, जहां होल्डिंग एरिया बनाया जा सकता है। हालांकि अभी सर्वे पूरा होगा, जिसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। होल्डिंग एरिया पांच हजार वर्गफीट में बनेगा, जिसका चार से पांच हजार यात्री प्रतिदिन इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव की भी होगी व्यवस्था
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए अलाव भी होगा, जहां उन्हें ठंड से बचत मिलेगी। साथ ही होल्डिंग एरिया में पुआल भी डाला जाएगा। साथ ही एनाउंसमेंट के इंतजाम होंगे तथा एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को अपनी ट्रेनों की स्थिति पता लग सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें