फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितेश चंद्र अवस्थी ही होंगे पूर्ण कालिक डीजीपी, आज लग सकती है मुहर

Mon, 10 Feb 2020 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में अगले पूर्णकालिक डीजीपी पर फैसला सोमवार को हो सकता है। यूपी के डीजीपी के लिए शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हो चुकी है। केवल इसकी औपचारिकता बाकी बची है, जो सोमवार तक पूरी होने की संभावना है। यानी पूर्ण कालिक डीजीपी के नाम पर सोमवार को मुहर लगने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूर्णकालिक डीजीपी के नाम को लेकर भी कोई संशय नहीं है। कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के ही पूर्ण कालिक डीजीपी बनाए जाने की संभावना है। अवस्थी यूपी में उपलब्ध पुलिस अधिकारियों में वरिष्ठता के क्रम में जावीद अहमद को छोड़कर सबसे ऊपर हैं। 

जावीद अहमद का कार्यकाल केवल डेढ़ महीने बचा है, ऐसे में उनके नाम पर विचार करने का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि नए डीजीपी बनने के लिए कम से कम छह माह की सेवा अवधि शेष रहना जरूरी है। 
विज्ञापन


ऐसे में हितेश चंद्र अवस्थी के नाम का एलान पूर्ण कालिक डीजीपी के रूप में होना महज औपचारिकता बताई जा रही है। यह औपचारिक घोषणा संघ लोक सेवा आयोग की हरी झंडी के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें