फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा व सिपाही घायल

Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज थाने के पास मोहल्ले इकबालनगर खंती में शुक्रवार रात हिस्ट्रीशीटर हुक्की को पकड़कर ले जा रहे एसएसआई और सिपाही पर आरोपी के साथियों ने पथराव कर दिया। दरोगा अशोक कुमार सिंह व सिपाही अनिल पाल जख्मी हो गए और हुक्की को उसके साथी छुड़ा ले गए। जख्मी पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। एहतियातन पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की तलाश में दबिश दी रही हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर हुक्की और उसके आठ साथियों के खिलाफ दो अगस्त को उसके मोहल्ले के अली हैदर ने मारपीट, बलवा और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार रात दरोगा अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि हुक्की एक धार्मिक आयोजन में गया है। कार्यक्रम खत्म होते ही हुक्की जैसे ही बाहर निकाला तो दरोगा ने सिपाही की मदद से उसे दबोच लिया। हुक्की की आवाज सुनकर उसके कई साथी जमा हो गए। दरोगा और सिपाही से धक्कामुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ाने लगे। दरोगा और सिपाही जैसे ही हुक्की को थाने ले जाने लगे तो हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने दरोगा व सिपाही पर पथराव कर दिया। इसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौका पाकर हुक्की और उसके साथी भाग निकले।
सीएए/एनआरसी के विरोध में दौरान हुए उपद्रव में भी हुक्की था शामिल
हिस्ट्रीशीटर हुक्की के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। 19 दिसंबर 2020 को सीएए/एनआरसी के विरोध में ठाकुरगंज इलाके में हुए उपद्रव में हुक्की भी शामिल था। घटना के कुछ दिनों के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। उसके पास से पुलिस का लूटा गया वायरलैस सेट भी बरामद किया गया था। वर्ष 2016 में भी पुलिस ने हुक्की को दो देसी बम के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें