फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा

Tue, 26 Nov 2024 07:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने रविवार रात युवक को फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा। सोमवार को पीड़ित ने 16 लोगों के खिलाफ अलीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अलीगंज के पांडेय टोला निवासी विशाल साहू के मुताबिक रविवार रात आठ बजे वह दोस्त के घर में आयोजित समारोह के लिए सब्जी लेने मंडी पहुंचे और आढ़ती का इंतजार करने लगे। तभी सात बाइक से 12 लोग वहां पहुंचे। आरोपी उनसे गाली-गलौज कर रंगदारी मांगने लगे। विरोध पर पीटना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद सफेद कार से हिस्ट्रीशीटर अपने तीन साथियों के साथ आ धमका। असलहे के बल पर उन्हें कार में बैठाकर गुडंबा स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के फ्लैट में ले गए, वहां उनके कपड़े उतारकर जमकर पीटा। चेन और 13500 रुपये लूट लिए। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर उन्हें छोड़ दिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर एक युवक की हत्या कर चुका है। उन्होंने अगले दिन शिकायत अलीगंज थाने पर की।
विज्ञापन


पूर्व परिचित हैं पीड़ित और हिस्ट्रीशीटर
इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़ित और हिस्ट्रीशीटर पूर्व परिचित हैं। दोनों ने फ्लैट में खाना खाया था। फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि खुर्रम नगर निवासी मोहम्मद और अलीगंज के मुशीर ने भी रविवार रात आरोपी पर रंगदारी मांगने व पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें