फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईंट से सिर पर वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। मानकनगर के मंगलखेड़ा रामनगर में सोमवार रात मकान की छत पर शराब पार्टी के दौरान ईंट से सिर पर वार कर हिस्ट्रीशीटर रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया की हत्या कर दी गई। उनके छोटे बेटे आशु ने एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मानकनगर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रमाशंकर अपनी बुजुर्ग मां सिट्टन देवी, बड़े भाई उमाशंकर और छोटे बेटे आशु के साथ रहते थे। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा विवेक आशियाना में पैथोलॉजी लैब चलाता है, जबकि बेटी खुशी का विवाह हो चुका है। नगर निगम के जोन-6 में सफाईकर्मी के पद पर तैनात बड़े भाई उमाशंकर के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी वीरेश सिंह चार-पांच साथियों के साथ उनके घर आया था। इसके बाद मकान की छत पर टीनशेड के नीचे रात एक बजे तक शराब की पार्टी शुरू हुई। उमाशंकर के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब चार बजे ड्यूटी जाने के लिए उठे तो छत पर छोटे भाई को पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी भतीजे आशु को दी और ड्यूटी पर चले गए। कुछ देर बाद आशु छत पर पहुंचा तो पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

परिजनों की सूचना पर पहुंची मानकनगर पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। एसओ मानकनगर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रमाशंकर मानकनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर थे। उनके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। छोटे बेटे आशु की तहरीर पर पड़ोसी वीरेश सिंह और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें