फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए खोदाई में मिलीं ऐतिहासिक मूर्तियां

Tue, 04 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डलमऊ तहसील क्षेत्र के सुरसना गांव स्थित पुराने शिव मंदिर जीणोर्धार हेतु की गई खुदाई में पुरानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के सुरसना गांव में स्थित करीब 300 साल पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए चल रही खोदाई में प्राचीन विखंडित मूर्तियां मिली हैं। इनमें विशेष लिपि में शब्द लिखे हैं। ये मूर्तियां ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। एसडीएम डलमऊ राजित राम गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरसना गांव के इस प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर विशाल मेला लगता है। मंदिर काफी जर्जर हो जाने के कारण प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस काम के दौरान खोदाई में विशेष लिपि में लिखी हुईं विखंडित पुरानी मूर्तियां करीब सात फीट नीचे मिली हैं। ये मूर्तियां किस देवी देवता की हैं, लोग इसकी जानकारी नहीं दे सके। मूर्तियों में लिखे लेख किस लिपि के हैं, इसका भी पता नहीं चल सका है।

प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह व 90 वर्षीय हुकुम सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में लगभग 300 वर्ष पूर्व मिट्टी के बर्तन बनाने वाले समुदाय के लोगों रहते थे। खोदाई के समय मिलीं पुरानी विखंडित मूर्तियां करीब 300 वर्ष से अधिक पुरानी मानी जा रही हैं। ग्रामीण पुष्पेंद्र सिंह, कमलेश का कहना है कि मंदिर बहुत पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें