फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमिका हुई नाराज... तो दूसरी युवती को फंसाया, झांसा देकर लूटी आबरू; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में प्रेमिका नाराज हुई तो युवक ने दूसरी युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर आबरू लूटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
as crime - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में महानगर इलाके में रहने वाले मोबाइल दुकान कर्मचारी का प्रेमिका से विवाद हो गया। इस पर उसने एक युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महानगर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती पेपर मिल कॉलोनी निवासी आदित्य चौहान से हुई थी। आदित्य ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को आदित्य की प्रेमिका ने युवती को फोन कर बताया कि वो उसका प्रेमी है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

युवती ने आदित्य को फोन किया और प्रेमिका के बारे में पूछा। आदित्य ने बताया कि वह प्रेमिका से शादी करने वाला है। शुक्रवार को युवती ने आदित्य पर महानगर थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें