अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्श
लखनऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा और राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद ने हजरतगंज में बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। सभी ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के ठोस उपाय करने और हिंदुओं को भारत लाने की मांग की।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र दोपहर में अचानक विधानसभा के सामने पहुंचे और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। अगुवाई कर रहे अंशुमान त्रिवेदी ने कहा कि हमारी लड़ाई हिंदुओं के अस्तित्व को बचाने की है।
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सनातनी, कोषाध्यक्ष साधना सनातन आदि मौजूद रहे।इसके अलावा अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। अगुवाई कर रहे बाबा महादेव ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की।