फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदू नववर्ष समारोह से जगाई सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना

विज्ञापन
हिंदू नववर्ष समारोह गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति की ओर से भारतीय संस्कृति परंपरा व सामाजिक चेतना का प्रतीक हिंदू नववर्ष समारोह गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। समिति के संयोजक ललित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाना है। लखनऊ के करीब 131 चौराहों पर ये आयोजन हुए। इस दौरान कक्षा छह से से 12 के बच्चों ने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल, वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भदौरिया, विभाग प्रचारक अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें