फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुलदाउदी, गेंदा और गुलाब से हुआ मां चंद्रिका का शृंगार

विज्ञापन
गुलदाउदी, गेंदा और गुलाब से हुआ मां चंद्रिका का शृंगार
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी मंदिर में आस्था और भक्ति का खूबसूरत संगम दिखा। श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री स्वरूपा मां के दर्शन किए। मां चंद्रिका का गुलदाउदी, गेंदा और गुलाब से भव्य शृंगार किया गया। महंत राम आसरे बाजपेई ने विधि-विधान से कलश स्थापना की। महिलाओं ने भक्ति गीत गाए। भक्तों में फलाहार वितरित किया गया। कई भक्त अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने के बाद मां चंद्रिका देवी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के समीप सुधन्वा कुंड के जल से आचमन के साथ सूखे मेवा का प्रसाद, शृंगार का सामान और चुनरी चढ़ाकर माता रानी से अपने और परिवार के स्वास्थ्य, संपन्नता की कामना की।

गुलदाउदी, गेंदा और गुलाब से हुआ मां चंद्रिका का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें