फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिले तीन पुरस्कार

विज्ञापन
हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिले तीन पुरस्कार
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक बुधवार को डालीबाग स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की ओर से परिसर में आयोजित की गई। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए तीन पुरस्कार मिले।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को सरकारी कामकाज में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। पत्रिका प्रकाशन में चतुर्थ और सर्वाधिक हिंदी कार्यशाला आयोजन में प्रथम पुरस्कार भी मिला। बैठक की अध्यक्षता भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक एसएन सुशील ने की। एसएनसुशील ने गत वर्ष अक्तूबर से बीते मार्च की अवधि के लिए पुरस्कार प्रदान किए हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए। उन्होंने बैठक में उपस्थित 74 केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के प्रमुखों को संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि मंडल कार्यालय में सरकारी कामकाज नियमानुसार हिंदी या द्विभाषी रूप में हो रहा है। यह स्थिति सतत निगरानी और अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करके प्राप्त की गई है। आगे बताया कि हिंदी में पांच तकनीकी संगोष्ठियां, 31 हिंदी कार्यशालाएं और एक साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित की गई। लखनऊ मंडल कार्यालय और विशिष्ट स्टेशनों पर साहित्यकारों की जयंतियां तथा तकनीकी संगोष्ठियां नियमित रूप से होती हैं। 

हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिले तीन पुरस्कार

हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिले तीन पुरस्कार

हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिले तीन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें