फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चा बनकर रचें बाल साहित्य

Sun, 31 Dec 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 47वें स्थापना दिवस पर शनिवार को निराला सभागार में बाल साहित्य सम्मान व कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित ने कहा कि बाल साहित्य का सृजन बच्चों के मन मुताबिक होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बाल साहित्य की ओर हम सब का ध्यान होना चाहिए क्योंकि बच्चे कल का भविष्य हैं और बीज वैसा ही अंकुरित होता है जैसा हम बोते हैं। साहित्य का बीज सही मायने में तब सफल पौधे का रूप लेगा जब सयाने लोग खुद बालक बनकर लिखेंगे। पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह ने कहा कि वही साहित्यकार अच्छा है जो परिस्थिति के अनुसार रचना करता हो। बाल साहित्य के लेखन में हम बच्चों के रुझान का खास ख्याल रखें। हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डाॅ. अमिता दुबे ने कहा कि साहित्य ऐसा होना चाहिए जो हर तरह से प्रेरणादायी हो।
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
बाल साहित्य सम्मानों से सम्मानित साहित्यकार
सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान - श्रद्धा पाण्डेय, गाजियाबाद।
अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान - पवन कुमार वर्मा, वाराणसी।
लल्ली प्रसाद पांडेय, बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान - लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बस्ती
डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान - अशोक अंजुम, अलीगढ़
जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान - डॉ. मनीष मोहन गोरे, गाजियाबाद
उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान - शताब्दी गरिमा, लखनऊ


कहानी, कविता व निबंध प्रतियोगिता से पुरस्कृत युवा रचनाकार
कहानी प्रतियोगिता
प्रथम- विश्रुत तिवारी (जौनपुर)
द्वितीय - आकांक्षा गुप्ता, (चन्दौली),
तृतीय - खुशी सखूजा, (लखनऊ)
कविता प्रतियोगिता
प्रथम- शक्ति प्रकाश त्रिपाठी (भदोही), अचल तिवारी (हरदोई)
द्वितीय- इरम, (बुलंदशहर)
तृतीय- शालिनी तिवारी (कानपुर), उदय प्रताप कुमार (कुशीनगर), यशस्वनी शुक्ला (गोरखपुर), रोशनी रावत, (लखनऊ)।
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम- अंशिका, लखनऊ
द्वितीय- विनय अवस्थी, कानपुर नगर
तृतीय- आकाश वर्मा, लखीमपुर खीरी
सांत्वना- अमृता सैनी, लखनऊ एवं शेफाली, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें