फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी प्रेमी न्यायमूर्ति डाॅ. शेखर यादव सम्मानित

विज्ञापन
हिंदी संस्थान में हुए सम्मान समारोह में विभूतियों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अखिल भारत
विज्ञापन
लखनऊ। हिंदी पत्रकारिता की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को हिंदी पत्रकारिता व हिंदी के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों को अलंकृत किया गया। यह अलंकरण अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ व रंगभारती की ओर से उप्र हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। न्यायमूर्ति डाॅ. शेखर कुमार यादव सहित 13 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न प्रदान किए। संस्थाओं के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि पंडित युगल किशोर शुक्ल ने 30 मई, 1826 को कोलकाता में प्रथम हिंदी समाचारपत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ का प्रकाशन किया था। उसकी स्मृति में वर्ष 1975 से ‘अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ’ एवं ‘रंगभारती’ संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ का आयोजन किया जाता है। आयोजन में इलाहाबाद उच्चन्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में गत मास सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति डाॅ. शेखर कुमार यादव को ‘न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त रंगभारती सम्मान’ से अभिनंदित किया गया।
दशकों पूर्व इलाहाबाद उच्चन्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में स्वर्गीय प्रेमशंकर गुप्त जी ने न्यायालय में हिंदी की अलख जगाई थी और उस अंग्रेजी-प्रधान युग में मुकदमों के फैसले हिंदी में देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के पूर्व-मुख्यसचिव दुर्गाशंकर मिश्र को ‘डाॅ. जनार्दन दत्त शुक्ल रंगभारती सम्मान’ एवं सुविख्यात चिकित्सक डाॅ. राजीव लोचन को ‘धन्वंतरि रंगभारती सम्मान’ से नवाजा गया।
विज्ञापन


इन्हें मिले ये पुरस्कार

- डाॅ. अमिता दुबे को ‘बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान’।

- रवींद्र कुमार सिंह एवं मदन मोहन बहुगुणा को ‘लक्ष्मीनारायण गर्दे रंगभारती सम्मान’।

- नरेंद्र श्रीवास्तव एवं हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर को ‘रामकृष्ण खाडिलकर रंगभारती सम्मान’।

- राजेश राय एवं चंद्रभान यादव को ‘सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय रंगभारती सम्मान’।

-अजीत बिसारिया एवं मनोज छवड़ा को ‘गणेशशंकर विद्यार्थी रंगभारती सम्मान’।

- डाॅ. सुरेंद्र सिंह चौहान एवं गोविंत पंत राजू को ‘डाॅ. धर्मवीर भारती रंगभारती सम्मान’।

- शशिधर द्विवेदी को ‘शंकरदयालु श्रीवास्तव रंगभारती सम्मान’।

- नवेद शिकोह एवं आलोक राजा को ‘हेरम्ब मिश्र रंगभारती सम्मान’।

- डाॅ. मुहम्मद कामरान, गंगाप्रसाद दीक्षित एवं अखिलेश्वर पांडेय ‘अखिल’ को ‘कृष्णबिहारी श्रीवास्तव रंगभारती सम्मान’।

- पूर्व-मंत्री रमापति शास्त्री को ‘राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन रंगभारती सम्मान’।

हिंदी संस्थान में हुए सम्मान समारोह में विभूतियों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अखिल भारत

हिंदी संस्थान में हुए सम्मान समारोह में विभूतियों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अखिल भारत

हिंदी संस्थान में हुए सम्मान समारोह में विभूतियों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अखिल भारत

हिंदी संस्थान में हुए सम्मान समारोह में विभूतियों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अखिल भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें