फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी पर हमले की थी तैयारी

Thu, 13 Sep 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमर उज जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी एटीएस ने कानपुर पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमर उज जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आतंकी ने कबूला कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है और गणेश चतुर्थी पर आतंकी हमले की फिराक में थ। उसके पास से कानपुर के एक मंदिर का वीडियो व फोटो बरामद हुआ हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अप्रैल 2018 में कमर उज जमां ने सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थीं। अप्रैल 2017 में कश्मीर में कमर उज जमां ओसामा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया और उसी के माध्यम से हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ। उसकी ट्रेनिंग किश्तवाड़ से ऊपर पहाड़ के जंगलों में हुई।

कमर उज जमां पुत्र स्वर्गीय सैदुल हुसैन होजाई असम का रहने वाला है जिसे एनआईए से मिली सूचना को विकसित कर बृहस्पतिवार सुबह शिव नगर, थाना चकेरी से यूपी एटीएस व कानपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑपरेशन को अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव व पुलिस उपाधीक्षक दिनेश पुरी की मदद से अंजाम दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें