पीजीआई थाना अर्न्तगत वृन्दावन कालोनी में नवनिर्मित रोहतास बिल्डर की लापरवाही से मिट्टी की खुदाई के समय एक हाईवोल्टेज लाईन का अर्थिंग वायर टूट गया।
आलम यह है कि 11000 हाईवोल्टेज लाईन का यह तार पिछले दो माह से टूट कर रोड पर लटक रहा है।
विद्युत विभाग की लापरवाही से तंग आए लोगों में काफी रोष है। विद्युत विभाग को शासन द्वारा जारी किए जाने वाले धन को आपस मे ही बन्दर बाँट कर कागजी कार्यवाही कर दी जाती है।
समस्या का निदान नहीं किया जाता है। शासन द्वारा जारी किया गया धन कहाँ और कब खर्च किया गया इसका जबाब विद्युत विभाग के पास आखिर क्यों नहीं है?