आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की सजा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बुधवार को वह हाईकोर्ट के निर्देश पर सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर हुए थे। उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी।
सांसद संजय सिंह व एक अन्य आरोपी कमल श्रीवास्तव ने कोर्ट में जमानतनामा दाखिल किया था। उनकी अपील मंजूर कर ली गई।
एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 19 जून 2001 को सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में 11 जनवरी 2023 को उन्हें तीन माह की सजा सुनाई थी।
छह अगस्त 2024 को एमपी-एमएलए की एडीजे कोर्ट ने संजय सिंह की अपील खारिज कर दी थी।