फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी: हाईकोर्ट के आदेश पर मंथन शुरू

Fri, 22 Nov 2013 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी मेरिट के आधार पर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा के साथ इलाहाबाद में बैठक की।

हाईकोर्ट के 75 पेज के आदेश को बारीकी से पढ़ने के बाद तय किया गया कि इस संबंध में न्याय विभाग से राय लेने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें-आईएएस जैसा होगा पीसीएस मेंस का एग्जाम

इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा कहते हैं कि हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। इसलिए अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

उधर, यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक कैसरबाग स्थित बारादरी पार्क में हुई।

इसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश शंकर दीक्षित, महामंत्री राकेश यादव और उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें