फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: खोदाई के दौरान केबल कटा... अंधेरे में डूबे रहे 70 गांव, 1.5 लाख की आबादी की बिजली गुल

Thu, 10 Jul 2025 12:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अधिशासी अभियंता ने कहा कि मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने बिना अनुमति के ही खोदाई शुरू कर दी। इस दौरान केबल कटने से कई जगहों के फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरटेल की ओर से केबल बिछाने के लिए खोदाई के दौरान मंगलवार की रात दो उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति करने वाला 33 केवी भूमिगत केबल कट गया। इससे 1.5 लाख आबादी की बिजली गुल हुई। इस समस्या के करीब 45 मिनट बाद वैकल्पिक व्यवस्था से ओल्ड उपकेंद्र की बिजली चालू की गई, लेकिन न्यू उपकेंद्र सुबह चालू हो सका। इससे 70 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार की रात 12 बजे मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने नेट फाइबर केबल बिछाने के लिए बिना अनुमति के ही सीएचसी के पास नेशनल हाईवे की खोदाई शुरू कर दी। इस दौरान केबल कटने से यूपीएएल, सीएचसी, जेल, सिसेंडी, मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन, धनुवासाड, फत्तेखेड़ा, कनकहा फीडर बंद हो गए। साथ ही न्यू पावर हाउस से पोषित कस्बे मोहनलालगंज, मऊ की बिजली ठप हो गई।

ये भी पढ़े- UP: बलरामपुर में इस्लामिक दावा केंद्र और कई जिलों की डेमोग्राफी बदलना था मंसूबा; निशाने पर रहती थी ऐसी महिलाएं
विज्ञापन


रात में ही कटे केबल को बदलने का काम शुरू हुआ। बुधवार सुबह 6:30 बजे काम पूरा हुआ तब न्यू उपकेंद्र की बिजली बहाल हो सकी। श्रवण कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। उधर, बिजली चालू होने के कुछ देर बाद ही ओल्ड उपकेंद्र में 11 केवी केबल में धमाका हो गया, जिससे दोबारा एक घंटे के लिए बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: घोड़े को छोड़ गया बेटा, कुत्ते को भी नहीं ले गया साथ, पुलिस ने अब इन्हें सौंपा; छांगुर पर होगी ये कार्रवाई

ओशोनगर सहित कई इलाकों में रहा संकट
न्यू आलमबाग उपकेंद्र इलाकों में बुधवार सुधार कार्य के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ओशोनगर, कनोसी, मानक नगर की बिजली ठप रही। बिजली संकट से आजिज लोगों ने जेई एवं एसडीओ को कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर, विकासनगर, अहिवरनपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। यहां दूसरे स्रोत से बिजली चालू की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें