फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डीसीएम नहर में पलटी, चालक घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में पलटी डीसीएम।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के पास गोरखपुर से एटा जा रही तेज रफ्तार डीसीएम शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार डीसीएम चालक हमीरपुर निवासी प्रदीप यादव को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड की चौड़ाई कम होने और सामने से उल्टी दिशा में आ रहे वाहन के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे डीसीएम नहर में जा गिरी। डीसीएम में लदी कांच की बोतलें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें