काकोरी। आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस लाइन पर मेहंदी नगर अंडरपास से पहले सोमवार रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार कार उन्नाव की ओर से उल्टी दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गहरी खंती में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में चौखड़ी खेड़ा गांव निवासी चालक अंकुर गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में सवार औरास हसनगंज निवासी अमित कुमार और निखिल को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसआई अंकित यादव के अनुसार अंकुर गौतम नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सीएचसी काकोरी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।