राजधानी लखनऊ में शनिवार रात लखीमपुर खीरी निवासी पेट्रोल पंप कर्मी गौतम की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गौतम की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विभूतिखंड थाना क्षेत्र में मधुरिमा पेट्रोलपंप के पास हादसा हो गया। यहां बेकाबू कार ने गौतम की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटककर कर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने गौतम को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौतम के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।