फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दुकानदार की मौत, साथी घायल

Sun, 25 Jan 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धीरज की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के आईआईएम रोड स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार धीरज राजपूत (26) डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में उनकी मौत हो गई और साथी चंदा घायल हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के अनुसार, विकासनगर के सबौली गांव निवासी धीरज घर के पास मंडी में सब्जी की दुकान लगाते थे। उनके भाई छोटू ने बताया कि शुक्रवार शाम धीरज दोस्त चंदा के साथ काकोरी के चिलौली गांव में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 12 बजे दोनों बुलेट बाइक से लौट रहे थे। बाइक धीरज चल रहे थे। अवंती बाई लोधी चौराहे तेज रफ्तार की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न होने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। चंदा भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की खबर दी।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि बाइक चला रहे धीरज ने हेलमेट नहीं पहना था। उनकी मौत सिर पर लगी चोट की वजह से हुई। उनके सिर पर हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। धीरज के परिवार में पिता राजकुमार की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मां निर्मला देवी और चार भाई और बहन हैं। धीरज की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों को धीरज की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें