फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक की डिवाइडर से टक्कर, छात्र की मौत

विज्ञापन
वीरेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित भैंसाकुंड के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव (21) की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके साथी गोलू को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

बड़े भाई राहुल ने बताया कि वीरेंद्र मुमताज डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। सोमवार रात करीब 11.30 बजे उसका दोस्त गोलू बाइक लेकर उनके घर आया और घूमने की बात कहते हुए वीरेंद्र को साथ ले गया।

भैंसाकुंड पुल से उतरते समय उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वीरेंद्र के परिवार में पिता ब्रजेश, मां कांती और दो भाई हैं। वीरेंद्र परिवार में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें