फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को नामांकन करेंगे मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 22 Apr 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी् के नामांकन के मौके पर वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मोदी 24 अप्रैल को यहां से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले हैं।

डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए जहां वाराणसी को पीएसी की दो कंपनी अतिरिक्त मुहैया कराई है वहीं बम डिस्पोजल स्क्वायड, एंटी साबोटाज टीम, माइन डिटेक्टर टीमों को भी तैनात किया है।

यह टीमें नामांकन स्थल समेत अन्य स्थानों पर दो दिन पहले से ही जांच करना शुरू कर देंगी।

सुरक्षा पर डीजीपी की नजर

सुरक्षा पर डीजीपी की नजर अफसरों को सुरक्षा प्रबंधों के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। अतिरिक्त सतर्कता इसलिए भी बरती जा रही है, क्योंकि पूर्व में गिरफ्तार आतंकियों ने मोदी के निशाने पर होने की जानकारी दी है।

डीजीपी मुख्यालय से अधिकारी वाराणसी में हो रहे सुरक्षा इंतजामों पर पूरी नजर रख रहे हैं।

इसके तहत जिले में सभी संवेदनशील स्थानों पर खुफिया तंत्र के लोगों को सक्रिय करने के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

नामांकन स्थल से लेकर मोदी के अन्य आवागमन के स्थानों पर भी बड़ी तादाद में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

आईएम के निशाने पर

इंडियन मुजाहिदीन के गिरफ्तार किये गए आतंकी ने जानकारी दी थी कि गुजरात दंगों के कारण आईएम मोदी को निशाना बना सकता है।

जिसके बाद भाजपा ने केंद्र से मोदी की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। जिससे कि केंद्र ने इनकार कर दिया।

वहीं पिछले साल पटना में 27 अक्टूबर को हुई 'हुंकार रैली' में भी बम धमाके हुए थे, जिसमें कई लोग मारे गए थे। इन धमाकों में आईएम का हाथ होने की बात कही जाती है।

हालांकि धमाकों के बावजूद मोदी ने रैली को संबोधित किया । जहां उन्हें भारी जनमसर्थन मिला था।
विज्ञापन

पूर्वी यूपी में दो दिग्गज

वाराणसी सीट पर जहां नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी आजमगढ़ से चुनावी मैदान में है।

इसलिए इस क्षेत्र की लड़ाई सपा बनाम बसपा में तब्दील हो गई है।

बताया जा रहा है‌ कि मोदी और मुलायम के प्रभाव के कारण इस क्षेत्र में वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है।

ध्रुवीकरण होने की स्थिति में मुस्लिम वोट बैंक सपा की तरफ मुड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें