फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 22 Jun 2024 05:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईस्कूल की छात्रा ने घर में शुक्रवार को फांसी लगा ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में सौम्या ने क्यों खुदकुशी की इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मड़ियांव की एसबीआई कॉलोनी निवासी मनीषा भार्गव के पति प्रवीण कुमार की मृत्यु हो चुकी है। वह मकान के प्रथम तल पर रहती हैं। उनकी बेटी सौम्या (15) सिटी मांटेसरी स्कूल अलीगंज में 10वीं की छात्रा थी। मनीषा प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। शुक्रवार सुबह मनीषा काम पर गई थीं।
शाम पांच बजे लौटीं तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। भूतल पर रह रहे रिश्तेदारों ने भी सौम्या को काफी आवाज लगाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो सौम्या पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली। बेटी का शव देख मनीषा बेसुध होकर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें