फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पतालों में अब हाई डिपेंडेंसी वार्ड

Fri, 21 Feb 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के महिला अस्पतालों में पहुंचने वाली गंभीर गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज देने के लिए हाई डिपेंडेंसी वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इसके लिए महिला अस्पताल और बीएमसी में विशेष वार्ड बनाए जाएंगे। इन वार्डो में भर्ती होने वाली महिलाओं की देखरेख और इलाज के लिए विशेष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
राजधानी के सरकारी महिला अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को विशेष सुविधा देने के लिए हाई डिपेंडेंसी वार्ड बनाने की योजना चल रही है।

इस विशेष वार्ड में हाई ब्लड प्रेशर, क्रिटिकल सिजेरियन ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को रखा जाएगा। अस्पतालों में बनने वाले इस नए वार्ड में गर्भवती और प्रसूताओं की देखरेख के लिए विशेष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में नए वार्ड को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है।

हालांकि कहा यह जा रहा है कि हजरतगंज स्थित झलकारीबाई अस्पताल में दूसरे तल पर बने नए वार्ड के शुरू होने के बाद पांच बेड इसके लिए रिजर्व किए जाएंगे।

इसी तरह डफरिन अस्पताल के दूसरे तल पर बने सौ बेड के नए वार्ड में इसकी व्यवस्था की जा सकती है।

वहीं अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि नई व्यवस्था के बाद गंभीर स्थिति में आने वाले गर्भवती महिलाओं को आसानी से इलाज मिल सकेगा। उनको अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों से अलग रखकर संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि महिला अस्पतालों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने बात चल रही है। स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें