फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हाईकोर्ट ने कहा- एसीएस गृह, डीजीपी व एडीजी के सीडीआर सुरक्षित रखने का औचित्य नहीं

Fri, 02 Sep 2022 11:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

याची अमिताभ ठाकुर का कहना था कि एसीएस गृह व डीजीपी समेत कुल 18 अधिकारियों ने तथाकथित रेप पीड़िता व उसके साथी के आत्मदाह के मामले में उन्हें झूठा फंसाने के लिए साजिश की। उक्त अधिकारियों के कॉल डिटेल सुरक्षित रखे जाएं।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने तत्कालीन अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी महिला सेल, पुलिस कमिश्नर लखनऊ समेत गोमती नगर व हजरतगंज के पुलिस अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) सुरक्षित रखने की मांग संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की याचिका पर दिया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट को जल्द से जल्द मामले की सुनवाई पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं।

याची का कहना था कि एसीएस गृह व डीजीपी समेत कुल 18 अधिकारियों ने तथाकथित रेप पीड़िता व उसके साथी के आत्मदाह के मामले में उन्हें झूठा फंसाने के लिए साजिश की। उन्होंने मांग की थी कि 27 अगस्त 2021 की सुबह पांच बजे से मध्य रात्रि तक के उक्त अधिकारियों के कॉल डिटेल सुरक्षित रखे जाएं। ट्रायल कोर्ट ने अमिताभ ठाकुर की इस मांग को खारिज कर दिया। इस आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें