फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंटरव्यू किसी का... रख लिया किसी को, मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, बिना आवेदन ही दे दी नियुक्ति

Tue, 05 Aug 2025 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीएमई में इंटरव्यू किसी का और नियुक्ति किसी और को दे गई। मामले में हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। दरअसल, मामले में नियमों को ताक पर रखकर जिसने आवेदन ही नहीं किया उसको नियुक्ति दे दी गई। 
विज्ञापन
कोर्ट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि अपर निदेशक और संयुक्त निदेशक की नियुक्ति किस नियमावली के तहत की गई है। इन दोनों पदों को अभी तक क्यों नहीं भरा गया? 

विज्ञापन


महानिदेशालय में अपर निदेशक और संयुक्त निदेशक का पद लंबे समय से खाली रहा। 30 मई को संयुक्त निदेशक पद पर डॉ. गुलजारी लाल निगम और डॉ. सचिन कुमार की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। इन दोनों ने संयुक्त निदेशक पद के लिए आवेदन ही नहीं किया था। डॉ. गुलजारी लाल ने अपर निदेशक पद के लिए आवेदन किया था। इस पूरे मामले का अमर उजाला ने खुलासा किया। 

जिसने आवेदन ही नहीं किया उनको नियुक्त कर दिया गया

इस प्रकरण को लेकर डॉ. रितेश कुमार राय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। राज्य सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग को वादी बनाया। अपर निदेशक और संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति को नियमों के विपरीत बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। बताया कि संयुक्त निदेशक पद के लिए उन्होंने भी आवेदन किया था। लेकिन, नियमों के विपरीत जिसने आवेदन ही नहीं किया उनको नियुक्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें