फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: जम्मू आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी-पुलिस सतर्क

Wed, 23 Apr 2025 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद बलरामपुर जिले की नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैै व एसएसबी ने गस्त बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के साथ स्थानीय पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद सीमा पर आवाजाही की निगरानी बढ़ा दी गई है। चेकपोस्ट पर लोगों से पूछताछ और सामानों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सीमावर्ती थानों के साथ ही पूरे जिले की पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में लगातार निगरानी और गस्त की जा रही है। सीमावर्ती बाजारों में भी एसएसबी और पुलिस टीमें एहतियात बरत रही हैं।

ये भी पढ़े- पहलगाम हमला: आप सांसद संजय सिंह बोले- सेना को कमजोर न करें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे मोदी सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
Lucknow: उतरेटिया में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का दरवाजा, ट्रेन पलटाने की साजिश, जांच में जुटीं एजेंसियां
विज्ञापन


बुधवार को एसएसबी और पुलिस ने बालापुर बाजार, मोहकमपुर, बघेलखंड, जरवा में गस्त करने के साथ ही कस्बे के लोगों को जागरूक किया। सीमावर्ती 46 गांवों में पुलिस व एसएसबी टीम जागरूक किया जा रहा है, वहां के ग्राम प्रहरी, प्रधान, रोजगार सेवक व पंचायत सहायकों को गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी तरह की संदिग्ध स्थिति पर तत्काल सूचित करने के लिए सजग किया गया है।

जरवा के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। नौवीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने बताया कि टीम पूरी तरह मुस्तैद है। लगातार सीमावर्ती गांवों के साथ ही पगडंडी के रास्तों की निगरानी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें