फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की 25वीं बरसी: यूपी में हाईअलर्ट, लगाई जा सकती है धारा 144

Wed, 06 Dec 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या में रूट मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवादित ढांचा विध्वंस की 25वीं बरसी को लेकर मंगलवार रात से ही पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रत्येक जिले के एसपी व एसएसपी के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी सुलखान सिंह ने जिलों के कप्तानों को निर्देश दिया है कि अगर जरूरत पड़े तो धारा 144 भी लगाई जा सकती है।

छह दिसंबर को विवादित ढांचा विध्वंस के 25 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को ही अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन कराए गए हैं।

अयोध्या मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख तय की है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज दोनों पक्षों से मामले से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट में जमा करने को कहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें