फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हाई अलर्ट, रैलियों पर पैनी निगाह

Mon, 28 Oct 2013 01:16 AM IST
अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों के साथ ही सूबे की नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि पटना में सीरियल ब्लास्ट की जानकारी होते ही यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

राजनैतिक पार्टियों की रैलियों, खास तौर पर नरेंद्र मोदी की सभाओं पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इसके तहत जहां रैलियां या सभाएं होने हैं, वहां सुरक्षाकर्मियों द्वारा सही चेकिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती आदि सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


जोन व रेंज के अधिकारियों के साथ ही सभी जिलों और खास तौर पर धार्मिक महत्व व संवेदनशीलता वाले जिलों में वहां के कप्तानों से विशेष चौकसी बरतने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। सीमाओं पर और विभिन्न राजमार्गों पर भी वाहनों की जांच करने को कहा गया है।

आईजी ने कहा कि सभा या रैली स्थल के इर्द-गिर्द पिकेट लगाने अथवा वहां गारद तैनात करने, धार्मिक स्थलों, भीड़ भरे बाजारों, माल, मल्टीप्लेक्स आदि में खास पड़ताल कर सुरक्षा प्रबंध करने को कहा गया है।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि प्रदेश में हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही सूबे की नेपाल सीमा पर चौकसी बरतने को कहा गया है।

आईजी ने कहा कि पुलिस को सीमा पर आतंकी संगठनों की संभावित गतिविधियों को लेकर पहले से कई सूचना आ चुकी हैं और रविवार को भी कुछ सूचना मिली है। आईजी ने कहा कि इस सबके मद्देनजर सूबे की नेपाल सीमा पर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें