फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दुर्घटना मे मरे यात्रियों के लिए आर्थिक मदद की रकम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने मृतकों के परिवारों को जारी की 5-5 लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन

लखनऊ। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने आगरा बस दुर्घटना में मारे गए 29 यात्रियों के परिवारीजनों के लिए आर्थिक मदद की रकम को जारी कर दिया है। मृतकों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद पाने के लिए आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन करना होगा। परिवहन निगम के प्रवक्ता अनवर अंजार के मुताबिक, मृतकों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। परिवारीजनों को आवेदन करने के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृतक से संबंध का प्रमाण पत्र अटैच करना पड़ेगा। दो घंटे की जांच के बाद आवेदक को इस धनराशि का चेक दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें