मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ।
लखनऊ। क्षेत्रीय निदेशालय जनगणना संचालन और यूनिसेफ की ओर से शुक्रवार को जनगणना बच्चों के लिए अहम विषय पर सेमिनार हुआ। यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के प्रमुख डॉ. जकारी एडम ने कहा कि जनगणना बच्चों से संबंधित आंकड़ों का सबसे प्रामाणिक और व्यापक स्रोत है। बच्चों की गणना करना उन्हें सार्वजनिक नीति में शामिल करने की दिशा में पहला और जरूरी कदम है। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी।यूनिसेफ के सामाजिक नीति विशेषज्ञ डॉ पीयूष एंटनी, उपनिदेशक जनगणना डॉ. गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।