लखनऊ। छात्रवृत्ति आवेदन करने वालों को बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण से छूट की सहूलियत मिली है। शिक्षण संस्थान के पास बायोमीट्रिक डिवाइस न होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। हालांकि, संस्थान को इस संबंध में समाज कल्याण विभाग को जानकारी देनी होगी। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार, शिक्षण संस्थान स्तर से विद्यार्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन फॉरवर्ड की अंतिम तारीख 25 जनवरी है। संस्थानों के स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र बिना बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के फॉरवर्ड के लिए पोर्टल में जरूरी व्यवस्था एनआईसी से कराई गई है। आदेश में यह भी है कि हर शिक्षण संस्थानों के पास एक बायोमीट्रिक डिवाइस की व्यवस्था हो। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को आदेशित किया गया है।