फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वांचल में भी बरसेंगे बदरा; जानें ताजा अपडेट

Fri, 04 Sep 2026 08:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 6 से 8 सितंबर तक पूर्वांचल में भी बदरा बरसेंगे। आगे पढ़ें और जानें मौसम का ताजा अपडेट...
विज्ञापन
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच पश्चिमी यूपी में शनिवार को भारी बारिश का दौर रहने के आसार हैं। इसके बाद बारिश का यह असर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वांचल में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। लगातार सक्रिय हो रहे मानसून से प्रदेश में मौसमी बारिश की कमी भी लगभग खत्म हो गई है। अब यह घटकर सिर्फ एक प्रतिशत रह गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। हमीरपुर में 75 मिमी, ललितपुर में 72 मिमी, झांसी में 61.7 मिमी और आगरा में 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, निम्न दबाव क्षेत्र के असर से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होगी। 

बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

इसके बाद मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने और दिशा बदलने से 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं तेज से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद निम्न दबाव क्षेत्र का असर कमजोर पड़ने पर बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सटे 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज से भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें