नगर निगम के सभी जोनल ऑफिसों में कूलिंग जोन बनाए हैं। यहां पीने के पानी की व्यवस्था के साथ कूलर भी लगाए गए हैं। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनों में इनके इंतजाम को लेकर सभी जोनल अफसरों और जोनल सिनेटरी अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
हीट वेव से बचाव को ये काम भी होंगे
- हीट वेव से बचाव को एक्शन प्लान तैयार करने को लेकर नगर निगम अपने स्तर पर भी टास्क फोर्स कमेटी बनाएगा। यह आने वाले 15 सालों में हीट वेव से पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करेगी।
- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यूनिसेफ यूपी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर, गुजरात एक साल में लखनऊ का हीट वेव एक्शन प्लान तैयार करेगी।